फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी तारीख पास: तुरंत अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड, वरना फिर देने पड़ेंगे पैसे

Fri, 23 May 2025 02:13 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार में डेमोग्राफिक जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लगता है। यूआईडीएआई ने इसे 14 जून 2025 तक फ्री किया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख - फोटो : Adobe Stock
Free Aadhar Update: आधार कार्ड आज भारत में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं, बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, और पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, और इसके बाद अपडेट के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि आप घर बैठे आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, और अन्य जानकारी कैसे अपडेट कर सकते हैं।

आधार अपडेट क्यों जरूरी?
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को हर 10 साल में अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका आधार 10 साल से पुराना है या उसमें कोई गलती है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है, ताकि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिल सके।
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख - फोटो : Amar Ujala
आप अपने नाम में वर्तनी सुधार या बदलाव कर सकते हैं। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार, नाम में जीवनकाल में अधिकतम दो बार बदलाव किया जा सकता है और जन्म तिथि में जीवनकाल में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए वैध दस्तावेज की आवश्यकता होती है। वहीं लिंग की जानकारी में भी जीवनकाल में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन आधार अपडेट की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया
आधार में डेमोग्राफिक जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) को घर बैठे मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
 
  • सबसे पहले ब्राउजर में ‘https://myaadhaar.uidai.gov.in’ खोलें। इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करें और अपने 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें।

4 of 5
आधार अपडेट - फोटो : Adobe Stock
  • लॉगिन के बाद, ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान दें, फाइल JPEG, PNG, या PDF फॉर्मेट में हो और 2MB से कम साइज की हो।
  • इसके बाद जो भी जानकारी आपने भरी है, उसे एक बार अच्छे से चेक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड फ्री अपडेट की तारीख - फोटो : Adobe Stock
बायोमेट्रिक अपडेट
बायोमेट्रिक जानकारी (फोटो, उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली) को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा, जहां लगभग ₹100 शुल्क देना पड़ सकता है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹50 शुल्क लागू हो सकता है, लेकिन 14 जून 2025 तक ऑनलाइन अपडेट मुफ्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें