Free Aadhar Update: आधार कार्ड आज भारत में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं, बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, और पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, और इसके बाद अपडेट के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि आप घर बैठे आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, और अन्य जानकारी कैसे अपडेट कर सकते हैं।
आधार अपडेट क्यों जरूरी?
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को हर 10 साल में अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका आधार 10 साल से पुराना है या उसमें कोई गलती है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है, ताकि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिल सके।