फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में न भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा फ्रॉड

Tue, 15 Apr 2025 08:34 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान और प्रभाव बढ़ाने के लिए फॉलोअर्स की संख्या मायने रखती है। इसके लिए कुछ लोग आकर्षक कंटेंट बनाते हैं, मगर कुछ लोग तो फेक फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसी चक्कर में लोग कई गलतियां कर देते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
Social Media Followers: सोशल मीडिया आज के समय में अपनी पहचान बनाने और दूसरों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। चाहे पर्सनल प्रोफाइल हो या कोई प्रोफेशनल पेज हो, हर कोई चाहता है कि उसके ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स हों। फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने से लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ती है, लेकिन इस चाहत में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें बड़े फ्रॉड का शिकार बना सकती हैं। आइए इस लेख ऐसी ही चार गलतियों के बारे में जानते हैं, जो जाने-अनजाने में लोगों से हो जाती हैं।

अक्सर रातों-रात अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स या ऐप्स का सहारा लेते हैं जो नकली फॉलोअर्स बेचने का दावा करते हैं। ये फॉलोअर्स अक्सर बॉट्स या इन एक्टिव अकाउंट्स होते हैं, जो आपकी प्रोफाइल पर तो दिखते हैं लेकिन उनसे कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
फेक फॉलोअर्स - फोटो : Adobe Stock
कई बार इन नकली फॉलोअर्स के माध्यम से आपकी निजी जानकारी चुराई जा सकती है या फिर आपके अकाउंट को हैक किया जा सकता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी नकली फॉलोअर्स खरीदने को अपनी नीतियों का उल्लंघन मानते हैं और ऐसा करने पर आपका अकाउंट सस्पेंड भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Indian Railways: गर्मियों में भारतीय रेलवे चला रहा ये समर स्पेशल ट्रेनें, मिल सकता है कंफर्म टिकट
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
फॉलोअर्स बढ़ाने की जल्दबाजी में कई लोग बिना सोचे-समझे किसी भी अनजान अकाउंट को फॉलो कर लेते हैं या किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देते हैं। यह एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- Indian Railways: गर्मियों में भारतीय रेलवे चला रहा ये समर स्पेशल ट्रेनें, मिल सकता है कंफर्म टिकट

4 of 5
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स अक्सर फ्रॉड करने वाले लोगों के होते हैं जो आपकी निजी जानकारी हासिल करने या आपके डिवाइस में वायरस डालने की फिराक में रहते हैं। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा भेजे गए किसी भी अज्ञात लिंक्स पर क्लिक करने से आपके डिवाइस में मैलवेयर जैसा वायरस इंस्टॉल हो सकता है, जिससे आपकी बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की चोरी हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर किसी भी इंसान को अपना फ्रेंड बनाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
कुछ फ्रॉड करने वाले लोग फॉलोअर्स या लाइक बढ़ाने का लालच देकर आपसे आपकी निजी जानकारी जैसे कि ईमेल आईडी, फोन नंबर या बैंक डिटेल्स मांग सकते हैं। कभी भी इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आएं। अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति या अविश्वसनीय वेबसाइट के साथ साझा करना खतरनाक हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान का हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें