आज के समय में तकनीक हमारी सोच से काफी आगे बढ़ चुकी है, मतलब लगभग सभी काम ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं। एक मोबाइल और इंटरनेट डाटा की मदद से आप लगभग सभी काम घर बैठे ही कर सकते हैं। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कामों के लिए भी होता है। लेकिन जितनी सुविधाएं बड़ी हैं, उतनी ही दिक्कतें भी इस मोबाइल की वजह से लोगों को आती है। दरअसल, अमूमन देखा जाता है कि लोग फ्रॉड या स्पैम कॉल से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। मतलब लोग दफ्तर में काम करते हैं, कॉलेज में रहते हैं या घर पर। हर एक समय पर लोगों को इस तरह के कॉल आते हैं, जिनकी वजह से वो परेशान होते हैं, क्योंकि कई फ्रॉड कॉल लोगों को चपत लगाने का भी काम करते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन कॉल से बचा जाए। आगर आप भी इन कॉल्स से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको इनसे बचने के तरीकों के बारे में बताते हैं जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...