फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर की ये चार गलतियां, तो पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

Wed, 10 Jan 2024 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : Istock
Fraud Alert: लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए काम करते हैं। अपनी मेहनत की कमाई को लोग बैंक खाते में रखते हैं। दरअसल, बैंक में पैसे रखना सुरक्षित माना जाता है और यहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से जब चाहें तब पैसे निकाल भी सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज के इस दौर में ऑनलाइन फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ गया है। जालसाज हर दिन नए-नए तरीकों के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं और उनके बैंक खाते को पलक झपकते ही खाली कर देते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अलर्ट रहें और कोई ऐसी गलती न करें, जिससे आपके साथ भी फ्रॉड हो जाए। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण लोग फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आगे स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : Istock
इन गलतियों के कारण हो सकता है फ्रॉड:-

नंबर 1
  • अमूमन जो फ्रॉड होते हैं, उनमें लोगों को कोई लालच देकर ठगा जाता है। किसी लॉटरी, किसी उपहार या बैंक खाते के नाम पर आदि। इसलिए कभी भी किसी ऐसे कॉल पर विश्वास न करें, जो आपको इस तरह की चीजें ऑफर करें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
नंबर 2
  • जालसाज लोगों के मोबाइल पर मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए कुछ अनजाने लिंक भेजते हैं जिनमें लोन देने, उपहार देने जैसी चीजें होती हैं। ऐसे में कई लोग इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं, पर आप ऐसा कभी न करें क्योंकि ये लिंक फेक होते हैं और आपका मोबाइल हैक करके आपको ठग सकते हैं।

4 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
नंबर 3
  • लोगों को ठगने के लिए जालसाज किसी टीवी शो, रियलिटी शो में एंट्री दिलवाने के नाम पर भी लोगों को ठगते हैं। अगर आपके पास कभी भी ऐसा कोई कॉल आए, तो पहले इसकी पूरी जांच करें। वरना पलक झपकते ही आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
नंबर 4
  • जैसे ही कोई त्योहार आते हैं, तो जालसाज लोगों को कई ऐसे ऑफर भेजते हैं या कैशबैक जैसी चीजों के लिए संपर्क करते हैं, जिसमें लोग फंस जाते हैं। इसके बाद आपकी जानकारी लेकर जैसे- ओटीपी ये आपको ठग लेते हैं। इसलिए ओटीपी कभी किसी को शेयर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें