Fraud Alert: हाल ही में नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है, वरना आप भी फ्रॉड का शिकार हो सकता है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने नोएडा सेक्टर-51 की मार्केट की चौथी मंजिल पर बने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साथ ही यहां से 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग इस कॉल सेंटर के जरिए लोगों को लोन और इश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगने का काम करते थे। नोएडा पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के पास 10 हजार लोगों का डाटा भी था। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप लोग सावधान रहें और कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको ठगी का शिकार बनाने के लिए काफी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे जालसाजों से बचने के क्या तरीके हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...