फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Balance: पीएफ बैलेंस चेक करते समय अगर आपने भी की यह गलती, तो हो सकता है लाखों का नुकसान

Wed, 23 Nov 2022 10:38 AM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
EPFO Fraud - फोटो : iStock
PF Balance: देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के पास उनका पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अक्सर कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों को चेक करते हैं। गौरतलब बात है कि कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस को चेक करने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। वे कभी उमंग एप तो कभी मिस्ड कॉल या एसएमएस सर्विस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक करते हैं। अगर आप भी अपने पीएफ बैलेंस को चेक करते हैं। ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जिस नंबर पर कॉल या मैसेज करके पीएफ बैलेंस को चेक कर रहे हैं। उसको वेरीफाई करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
EPFO Fraud - फोटो : istock
अगर आप गूगल पर ईपीएफओ के हेल्पलाइन नंबर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आपको उस नंबर को जरूर वेरीफाई कर लेना चाहिए। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने गूगल पर ईपीएफओ के हेल्पलाइन नंबर को सर्च किया। 
विज्ञापन

3 of 5
EPFO Fraud - फोटो : istock
गूगल पर उस व्यक्ति को जो नंबर मिला। उस व्यक्ति ने जैसे इस नंबर पर कॉल किया। उसके बाद उससे एक रिमोट एक्सेस करने के लिए कहा गया। साइबर ठग के कहना पर व्यक्ति ने जैसे ही यह काम किया। 

4 of 5
EPFO Fraud - फोटो : istock
उसके बाद ठग ने 14 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उसको कुल 1 लाख 23 हजार रुपये की चपत लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो व्यक्ति ने पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO Fraud - फोटो : istock
वेबसाइट ओपन न होने के बाद व्यक्ति ने ईपीएफओ के हेल्पलाइन नंबर को सर्च किया। गौरतलब बात है कि ये हेल्पलाइन नंबर फ्रॉड था। ऐसे में गूगल पर किसी चीज को सर्च करने के बाद उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।  

PM SYMY: 1.83 रुपये के निवेश पर मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें