फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे, गलतियां जानें और ऐसे करें सुधार

Wed, 23 Nov 2022 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
e-Shram Card: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाया जाता है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक उन लोगों की मदद के लिए योजनाएं चलाती हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन देने से लेकर पेंशन देने जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को आर्थिक मदद दी जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़े हैं, तो आपको भी इसका लाभ मिल रहा होगा। लेकिन अगर आपको अब तक लाभ नहीं मिला है, तो इसके पीछे कुछ गलतियां हो सकती हैं जिनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
पहले जान लें कैसे जुड़ सकते हैं योजना से:-

पहला तरीका
  • अगर आप पात्र हैं और अब तक इस ई-श्रम कार्ड योजना से नहीं जुड़े हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि योजना के तहत पात्र लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में आप खुद ई-श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर जाकर भी खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन तरीके से ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी डाकघर, सीएससी या लोक सेवा केंद्र जा सकते हैं। यहां से भी आप कार्ड बनवाकर लाभ पा सकते हैं।

4 of 5
किन कारणों से ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
इन दो गलतियों के कारण अटक सकते हैं पैसे:-

पहली वजह
  • अगर आपके आवेदन में आपकी बैंकिंग जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो ऐसी स्थिति में आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी केंद्र या डाकघर में जाकर बैंक की जानकारी को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
दूसरी वजह
  • कई लोगों ने आवेदन तो कर दिया है, लेकिन वो ये भूल गए कि अगर आप श्रम विभाग की किसी दूसरी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, तो ऐसे में आपको ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए इसे जरूर चेक कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें