फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है, तो इंटरनेट बैंकिंग को ऐसे बना सकते हैं सिक्योर, जानें चार तरीके

Mon, 09 Jan 2023 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : Istock
Protect Internet Banking: अगर आप कुछ समय पीछे जाएंगे, तो आप देखेंगे कि पहले कैसे हर एक छोटे-बड़े काम के लिए लोगों को बैंक ही जाना पड़ता था। खाता खुलवाने से लेकर पैसे निकालने और जमा करने तक के लिए बैंक जाना अनिवार्य था। पर अब समय बदल चुका है और घर बैठे ही बैंक से जुड़े ज्यादातर काम चुटकियों में हो जाते हैं। पैसे भेजने से लेकर बैंक में पैसे जमा करने और लोन लेने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है और इसमें ग्राहक की मदद करती है इंटरनेट बैंकिंग। पर आप ये जरूर याद रखें कि अपनी इंटरनेट बैंकिंग को आपको सिक्योर जरूर रखना है, वरना जालसाज पलक झपकते ही आपकी मेहनत की कमाई को खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

पासवर्ड बदलते रहें और मजबूत रखें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी नेट बैंकिंग सिक्योर रहे और जालसाज आपके साथ फ्रॉड न कर पाएं, तो इसके लिए आपको अपने पासवर्ड को मजबूत रखना होगा। साथ ही समय-समय पर पासवर्ड को बदलते रहें। आमतौर पर 1234567 या RAMESH12345 आसान पासवर्ड होते हैं। आप AI!ELCE@409872#$ इस तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
किसी अन्य सिस्टम पर लॉगिन न करें
  • आपको ध्यान रखना है कि किसी के भी लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल पर अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन न करें। ऐसा करके आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। साइबर कैफे, दोस्त के, दफ्तर के या किसी अनजाने सिस्टम पर नेट बैंकिंग लॉगिन गलती से भी न करें। इसे हमेशा ही सिक्योर सिस्टम पर करें।

4 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
किसी वेबसाइट पर बैंकिंग डिटेल्स सेव न करें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ फ्रॉड न हो, तो गलती से भी किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी सेव न करें। जैसे- कई लोग ब्राउजर या किसी शॉपिंग वेबसाइट पर जब नेट बैंकिंग से लॉगिन करते हैं तो वहां अपने आईडी और पासवर्ड सेव कर देते हैं, ताकि जब वो दोबारा जाएं, तो उन्हें अपनी जानकारी दोबारा न डालनी पड़े। पर ऐसा कभी न करें, वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
अनजाने लिंक से बचकर
  • आजकल ईमेल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अनजाने लिंक्स भेजे जाते हैं, जो पलक झपकते ही आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं या आपके सिस्टम और मोबाइल को हैक कर लेते हैं। इसलिए कभी भी इन पर क्लिक न करें और खासतौर पर उस कंप्यूटर या मोबाइल से तो बिल्कुल भी नहीं, जिस पर आपकी नेट बैंकिंग लॉगिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें