फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ऑनलाइन बैंकिंग करते समय अक्सर आप कर बैठते हैं ये चार गलतियां, पहले जान लें वरना लग सकती है चपत

Mon, 08 May 2023 09:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock
Online Banking: पहले के मुकाबले अब बैंकिंग करना बेहद आसान हो गया है। जहां पहले अपने ही पैसों को निकालने के लिए और जमा कराने के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। वहीं अब एटीएम से जब चाहें पैसे निकाल सकते हैं और मशीन के जरिए ही पैसे जमा भी कर सकते हैं। यही नहीं, अब तो नेट बैंकिंग के जरिए आप जिसे चाहे उसे भी पैसे भेज सकते हैं। अगर यूं कहा जाए कि अब ऑनलाइन बैंकिंग का लोग ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लेकिन लोग ऑनलाइन बैंकिंग के समय कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं, जो उन पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
इन गलतियों को कभी न करें:-

नंबर 1
  • आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किसी के भी मोबाइल या कंप्यूटर आदि से न करें। आपको ऑनलाइन बैंकिंग हमेशा अपने सिक्योर कंप्यूटर या मोबाइल से ही करनी चाहिए। ऐसा न करने पर आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप एक नेट बैंकिंग यूजर हैं तो आपको कुछ-कुछ समय बाद अपने पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए। एक समय निर्धारित करें और हर बार अलग तरह का पासवर्ड बनाए। कभी भी कमजोर पासवर्ड न रखें हमेशा मजबूत पासवर्ड ही बनाए, ताकि अकाउंट सुरक्षित रह सके।

4 of 5
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आपको स्पैम ईमेल से सावधान रहना है। उदाहरण के लिए अगर आपके ईमेल पर कोई ऐसा ईमेल आया है, जो आपके नेट बैंकिंग के लिए है। तो आपको इस ईमेल को खोलने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए। ध्यान रहे कि ये स्पैम ईमेल भी हो सकता है इसलिए इस पर दिए हुए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ये ऑफर्स, डेबिट कार्ड या अकाउंट से जुड़ा हुआ फर्जी ईमेल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आपको एक बात का खास ध्यान रखना है कि अपनी नेट बैंकिंग के आईडी और पासवर्ड को किसी के साथ शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप दिक्कत में पड सकते हैं क्योंकि हो सकता है कि वो ही व्यक्ति आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें