फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: एटीएम पर पैसे निकालते समय जरूर ध्यान रखें ये चार बातें, वरना गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई

Thu, 11 May 2023 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
ATM Safety Tips: बैंकिंग क्षेत्र अब काफी तरीके से बदल चुका है, क्योंकि अब लगभग हर एक काम घर बैठे ही हो जाते हैं। आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं और साथ ही बैंक से जुड़े अन्य काम भी ऑनलाइन ही हो जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब पैसे निकालने के लिए लोगों को बैंक नहीं जाना पड़ता है क्योंकि अब तो ये काम एटीएम के जरिए ही हो जाता है। आप किसी भी वक्त एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। पर यहां आपको ये बात भी नहीं भूलनी है कि एटीएम फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप जब भी एटीएम पर पैसे निकालने जाएं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप ठगी का भी शिकार हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों को कभी न भूलें:-

नंबर 1
  • ध्यान रहे कि जालसाज एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं। ये डिवाइस आपके एटीएम कार्ड को स्कैन कर लेती है और ऐसे में जालसाजों के हाथ आपके कार्ड की सारी जानकारी लग जाती है। इसलिए जरूरी है कि एटीएम मशीन में कार्ड वाली जगह को अच्छे से चेक करके ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay
नंबर 2
  • आप एटीएम पर पैसे निकालने गए हैं, तो अपना पिन नंबर दर्ज करते समय सावधान बरतें। जब भी पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें ताकि कोई आपका पिन नंबर न देख पाए।

4 of 5
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप अगर एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि आपको एटीएम का इस्तेमाल करना अच्छी तरह आता है। अगर आपको नहीं आता है तो घर का वो सदस्य जाए, जिसे ये आता हो। भूलकर भी कभी पैसे निकालने के लिए एटीएम पर मौजूद लोगों की मदद न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
नंबर 4
  • ध्यान रहे कि आप जब भी पैसे निकालने एटीएम पर जाएं, तो आपके अलावा अंदर कोई और न हो। अगर कोई व्यक्ति आपके पीछे आकर अंदर खड़ा होता है, तो उसे बाहर जाने को कहे और वो अगर न मानें तो इस बारे में गार्ड को सूचित करें। वहीं, अगर एटीएम में कुछ दिक्कत लगे, तो वहां से पैसे न निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें