फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: लाल-काली चींटियों से हैं परेशान, तो इन चार तरीकों से मिनटों में होंगी घर से बाहर

Thu, 25 Aug 2022 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर में चींटियां भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : Amar Ujala
Tips for Home: हम अपने घर में काम के दौरान कई चीजों को इधर-उधर छोड़ देते हैं, जिन पर चींटियां लगने लगती हैं। इसमें खाने का सामान और मीठी चीजें शामिल हैं। वहीं, गर्मियां आते ही सबसे ज्यादा दिक्कत भी चींटियों की ही होती है। रोटी, नमकीन, मिठाईयां आदि चीजों पर अचानक से चींटियां लग जाती है। ऐसे में लोग कई तरीके ढूंढते हैं जिनसे इन्हें घर से भगाया जा सके। वहीं, कई बार ये तरीके काम नहीं कर पाते हैं। अगर आप असल में इन चींटियों से परेशान हैं और इन्हें अपने घर से बाहर करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ खास तरीके हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे, क्योंकि शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर लोग चींटियों से परेशान न हो। तो चलिए आपको चींटियां भगाने के तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर में चींटियां भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
इन तरीकों की ले सकते हैं मदद:-

पहला तरीका
  • अगर आपके घर में चींटियां आती हैं, तो आप इन्हें भगाने के लिए नींबू या संतरे की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले नींबू या संतरे के छिलके को सुखाकर उसका डस्ट बना लेना है। फिर इस डस्ट को उस जगह पर रख दें, जहां चींटियां लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर में चींटियां भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • चींटियों को घर से बाहर करने में आपकी मदद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल कर सकता है। इस तेल को एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें और फिर इसका छिड़काव उन जगहों पर करें, जहां पर चींटियां आती हैं।

4 of 5
घर में चींटियां भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : iStock
तीसरा तरीका
  • अगर आपके घर में, कोनों में, बाथरूम में, दरवाजों पर या अन्य जगहों पर चींटियां आती हैं। तो ऐसी स्थिति में आप नमक की मदद ले सकते हैं। आपको नमक को पानी में घोलकर चींटियां लगने वाली जगहों पर इस पानी का छिड़काव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में चींटियां भगाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
चौथा तरीका
  • घर से चींटियों को भगाने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सिरके को पानी में मिलाकर इसका छिड़काव चींटियों वाली जगह पर करना है या आप सीधे सिरके का भी छिड़काव कर सकते हैं। इससे चींटिया भाग जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें