फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheque Tips: चेक देते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Wed, 22 Dec 2021 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेक देते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
लोग अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में रखते हैं, ताकि जरूरत के समय वो अपने इस पैसे का इस्तेमाल कर सके। इसके लिए बैंक में खाता खुलवाना पड़ता है, और जब हम किसी बैंक में खाता खुलावते हैं तो हमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- लॉकर की सुविधा, नैट बैंकिंग की सुविधा, एटीएम कार्ड जैसी कई अन्य सुविधाएं भी ग्राहकों को बैंक देता है। ऐसी ही एक सुविधा है चेक बुक की। हम चेक के जरिए पेमेंट करते हैं, जिसका भुगतान उस चेक बुक से जुड़े बैंक खाते से किया जाता है। वहीं, कई बार बैंक अपने ग्राहकों को आगाह करता रहता है कि वो चेक बुक से होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें। दरअसल, जालसाज आपकी चेक बुक के जरिए भी आपको पैसों की चपत लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किसी को चेक देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
चेक देते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
खाली चेक पर साइन करने से बचें
  • भूलकर भी कभी आपको खाली चेक पर साइन नहीं करने चाहिए। खाली होने पर चेक का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अपको खुद इसमें पैसे, तारीख और बाकी जरूरी चीजें भर देनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
चेक देते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
खाली जगह छोड़ने से बचें
  • अगर आप किसी को कैंसिल चेक दे रहे हैं, तो एमआईसीआर बैंड को फाड़कर पूरे चेक के ऊपर कैंसिल लिख दें। इसके अलावा पैसे लिखते समय खाली जगह न छोड़ें। साथ ही अन्य जगहों पर भी कुछ खाली न छोड़ें।

4 of 5
चेक देते समय न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay
क्रॉस करना न भूलें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके चेक का सही इस्तेमाल हो, और इसका कोई गलत इस्तेमाल न कर पाए। ऐसे में आपको अपने चेक को क्रॉस कर देना चाहिए। ऐसा करने से इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेक देते समय न करें ये गलतियां - फोटो : istock
खाते में पैसे जरूर रखें
  • कई बार लोग किसी को चेक तो दे देते हैं, लेकिन अपने खाते में पैसे नहीं रखते हैं। इसकी वजह से आपको भारी मुसीबत तक का सामना करना पड़ सकता है। बैंक आप पर फाइन लगाता है, वहीं जिसको आपने चेक दिया है वो आप पर केस तक कर सकता है। इसलिए इससे बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें