फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च आखिरी तारीख: सिर्फ 7 दिन बाकी! आज ही निपटा लें ये 5 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Tue, 24 Mar 2026 12:50 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 March 2026 Financial Deadlines: 31 मार्च 2026 की तारीख आने में अब सिर्फ 7 दिन का वक्त बचा है। ऐसे में वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले आपको पैन कार्ड से लेकर बाकी जरूरी काम करवा लेने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
31 March 2026 Deadlines: जैसे-जैसे महीने या साल बदलते हैं, तो इसके साथ ही कुछ न कुछ नियम भी बदलते हैं। हमारे जीवन में कई तरह के नए नियम आते हैं, जो हमारी रोजमर्रा के कामों पर असर डालते हैं। ये नियम भी हमारे लिए जरूरी हो जाते हैं ताकि सभी चीजें सुचारु रूप से चलती रहे।

इसी क्रम में अब वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि उन कामों को पूरा करवा लिया जाए कि जो आप 31 मार्च 2026 के बाद नहीं करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं वे कौन से काम हैं जिन्हें आपको 31 मार्च 2026 से पहले करवा लेने चाहिए। आगे आप इन कामों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
31 मार्च 2026 से पहले कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

पैन कार्ड बनवाना होगा कठिन!
  • 31 मार्च के बाद अगर पैन कार्ड बनवाते हैं, तो ये प्रोसेस थोड़ा लंबा हो सकता है
  • 31 मार्च तक आप अभी चल रहे प्रोसेस यानी आधार कार्ड से ही पैन कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन 31 मार्च के बाद आपको और अधिक दस्तावेज देने पड़ सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
टैक्स बचाने का मौका
  • आप अगर पुराने टैक्स प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में आप सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस और पीपीएफ में निवेश करके टैक्स में छूट पा सकते हैं
  • पर ध्यान रहे कि इसके लिए आपको 31 मार्च 2026 से पहले पैसे जमा करने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको टैक्स में छूट मिल सकती है

4 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe stock
हेल्थ इंश्योरेंस वाले ध्यान दें
  • अगर आपको हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए टैक्स में छूट चाहिए
  • ऐसे में आपको अपने हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम 31 मार्च 2026 से पहले भरना होगा
विज्ञापन

5 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
होम लोन रीपमेंट पर छूट
  • 31 मार्च की तारीख होम लोन वालों के लिए भी काफी खास हो सकती है
  • आप होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80सी के तहत ब्याज पर छूट ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको होम लोन का रीपमेंट 31 मार्च से पहले करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
31 मार्च से पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
आईटीआर में गलती सुधारें
  • अगर आपके आईटीआर में गलती है तो आप इसमें सुधार कर सकते हैं
  • इसके लिए 31 मार्च 2026 तक ही मौका है यानी ये आखिरी तारीख है
  • आप आईटीआर-यू के जरिए इसे 31 मार्च तक ठीक करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें