फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farming Ideas: इस फसल की खेती से कर सकते हैं आप लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 15 Dec 2023 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Farming Ideas - फोटो : istock
Farming Ideas: देश में कई किसान विभिन्न फसलों की खेती करके अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बैंगन की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फसल की खेती करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। देश में कई किसान बैंगन की खेती करके लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। इसकी खेती करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप संयमित और धैर्यशील होकर बैंगन की खेती करते हैं तो इसके माध्यम से लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

बाजार में बैंगन की कई किस्म बिकती हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको इस फसल की खेती करने से पहले यह तय करना होगा कि आप किस किस्म के बैंगन की खेती करना चाहते हैं। इस बारे में पता लगाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप अपने नजदीकी मंडी में जाकर वहां पता करें कि मंडी में किस किस्म के बैंगन सबसे ज्यादा बिकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Farming Ideas - फोटो : istock
इससे आपको यह अंदाजा मिल जाएगा कि किस किस्म के बैंगन की खेती करने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंगन को खरीफ और रबी दोनों ही सीजनों में आसानी से उगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Farming Ideas - फोटो : istock
यह सब तय करने के बाद आपको अपने खेत में बैंगन के बीजों का रोपण अच्छे से करना होगा ताकि फसल अच्छी तरह से तैयार हो सके। बीज रोपण करने से पहले आपको खेत की अच्छे से जुताई करनी होगी। 

New Year 2024: नए साल पर कहीं घूमने की बना रहे हैं योजना, तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

4 of 5
Farming Ideas - फोटो : istock
बैंगन को तैयार होने में करीब 2 महीने का वक्त लगता है। अगर आप एक हेक्टेयर भूमि पर इस फसल की खेती करते हैं, तो इसमें करीब 4 लाख रुपये तक का खर्चा सालभर में आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साल भर में एक हेक्टेयर भूमि से करीब 100 टन तक की पैदावार हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farming Ideas - फोटो : i stock
एक साल में करीब आप इसके माध्यम से करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। वहीं अगर लागत के चार लाख रुपए को हटा दें तो आपका शुद्ध मुनाफा 6 लाख रुपये का होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें