फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Mandhan Yojana: किसानों को सरकार दे रही है हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है पात्रता

Thu, 22 Sep 2022 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर केंद्र सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम में किसान 55 रुपये निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। देश भर में कई किसान भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन की पात्रता क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में केवल देश के छोटे और सीमांत किसान ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है। वह लोग भी पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्कीम के अंतर्गत अगर दुर्भाग्यवश किसी किसान की मृत्यु हो जाती है। 

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock
इस स्थिति में किसान की पत्नी को 1500 रुपये की पेंशन हर महीने दी जाती है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करते समय आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस स्कीम में आवदेन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें