फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Interview से बचकर!: ट्रेनिंग फीस-लैपटॉप के नाम पर हो रही ठगी, खुद NCIB ने जारी किया अलर्ट; जानें कैसे बचें

Wed, 01 Jul 2026 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NCIB Alert For Fake Job Interview: आजकल हर तरफ AI का काफी हल्ला है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसी AI का सहारा लेकर जालसाज आपको फेक जॉब के नाम पर ठग रहे हैं? इस फ्रॉड से बचने के तरीके आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
Fake Job AI Interview Alert: आज के इस दौर में लगभग हर दिन किसी न किसी से किसी न किसी तरीके से ठगी की जाती है। इसके लिए जालसाज कई अलग-अलग तरीकों की मदद लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आजकल नौकरी के नाम पर भी ठगी चल रही है? 

दरअसल, ये स्कैम है AI इंटरव्यू स्कैम जिसमें जालसाज लोगों को नौकरी के नाम पर ठगने का काम करते हैं। इसमें AI की मदद लेकर फेक एचआर होते हैं जो लोगों को नौकरी के नाम पर ठगते हैं। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि ये AI फ्रॉड क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
NCIB ने किया अलर्ट
  • दरअसल, जानकारी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो यानी NCIB मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया
  • इस पोस्ट में बताया गया है कि "AI Interview Scam से सावधान! साइबर ठग AI से फर्जी HR बनकर इंटरव्यू लेते हैं और Registration Fee, Training Fee या Laptop/Security Deposit के नाम पर पैसे मांगते हैं"

विज्ञापन

3 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
AI Interview Scam कैसे होता है?
  • इसमें जालसाज सबसे पहले तो AI की मदद से कंपनी की फेक वेबसाइट, एचआर प्रोफाइल और ऑफर लेटर आदि बना लेते हैं
  • फिर AI टूल्स की मदद से वीडियो पर फर्जी इंटरव्यू लेते हैं
  • यहां इंटरव्यू में वो कैंडिडेट से रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग पीस, लैपटॉप, सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगते हैं
  • आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं और आपके साथ ठगी हो जाती है

4 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें असली-नकली एचआर, कंपनी में अंतर?
  • कंपनी के बारे में पहले रिसर्च कर लें और देखें कि क्या सच में ऐसी कोई कंपनी है भी या नहीं
  • कंपनी के आधिकारिक नंबर-ईमेल पर संपर्क करके चेक करें 
  • जो डॉक्यूमेंट हों उनकी जांच करें आदि
  • वीडियो कॉलिंग को ध्यान से देखें और समझें कि कहीं ये AI तो नहीं
विज्ञापन

5 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
ठगी से बचने के लिए क्या न करें?
  • पहले तो किसी को भी नौकरी पाने के लिए पैसे न दें
  • अगर कोई आपसे नौकरी के नाम पर पैसे मांग रहा है, तो जान लें ये फ्रॉड है
  • अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर न करें
  • कोई बैंकिंग जानकारी शेयर न करें आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
ठगी हो जाए तो क्या करें?
  • 1930 पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं
  • आधिकारिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें