Smoking While Driving Fine: अक्सर सड़क पर चलते हुए हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो कार या बाइक चलाते समय बड़ी शान से स्मोकिंग करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है? चलती कार में धूम्रपान करना न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि इससे सह-यात्रियों को पैसिव स्मोकिंग का शिकार होना पड़ता है।
साथ ही, गाड़ी में आग लगने और ध्यान भटकने से भीषण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर कोई बाइक पर या कार चलाते हुए धूम्रपान करता है तो उसपर कितना जुर्माना लग सकता है।