फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook Tips: किसी वजह से डिलीट करना चाहते हैं अपना फेसबुक अकाउंट, तो ये रहा तरीका

Sat, 21 May 2022 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : istock
आप जिसे भी देखेंगे आपको उसके पास मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। लोग मोबाइल का इस्तेमाल अब सिर्फ कॉल पर एक-दूसरे से बात करने के लिए नहीं करते हैं, बल्कि इसके कई अन्य काम भी हैं। जैसे- सोशल मीडिया पर समय बिताना। यहां कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जिन पर लोग अपना समय बिताते हैं। जैसे आप फेसबुक को ही ले लीजिए। यहां पर लोग फोटोज, वीडियो, अपने विचार आदि चीजें शेयर करते हैं। फेसबुक पर काफी संख्या में दुनियाभर से लोग जुड़े हैं। वैसे तो यहां पर लोग समय बिताते हैं, लेकिन कई बार लोग किन्हीं कारणों की वजह से इस प्लेटफॉर्म से दूरी बनाना चाहते हैं। ऐसे में वो इस पर समय बिताना कम या बिल्कुल खत्म कर देते हैं। लेकिन नॉटिफिकेशन फिर उनका ध्यान खींचती हैं। ऐसे में अगर आप फेसबुक अकाउंट से हमेशा के लिए दूरी बनाना चाहते हैं, तो आप अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : istock
एफबी अकाउंट डिलीट करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को किसी कारण की वजह से हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी एप पर जाना है और ऊपर की तरफ दिए तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको 'सेटिंग्स और प्राइवेसी' वाले ऑप्शन में जाकर इसे चुनना है। फिर यहां पर 'पर्सनल एंड अकाउंट इन्फॉर्मेशन' वाला विकल्प चुनना है।

4 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको आगे बढ़ना है, और यहां पर आपको 'ओनरशिप एंड कंट्रोल' पर क्लिक करना है। अब आपको 'प्रोफाइल एक्सेस एंड कंट्रोल' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखेंगे। जहां पहला होगा डिएक्टिवेशन और दूसरा ऑप्शन डिलिटेशन का। आपको इसमें दूसरा विकल्प चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल से फेसुबक अकाउंट कैसे डिलीट करें - फोटो : www.pexels.com
स्टेप 5
  • अब जब आप डिलिटेशन का विकल्प चुनेंगे, तो आपको यहां पर अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करने की वजह बतानी होगी। इसके बाद आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें