मई का महीना खत्म होने को है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अलग से तूफान और लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। वहीं, सूरज की तेज किरणों ने पारा काफी बढ़ा दिया है यानी 40 के पार पारा निकल चुका है। इस बार गर्मी हर एक रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है। ऐसे में हर कोई इस जलती-चुभती गर्मी से निजात पाना चाहता है। पंखे और कूलर तो गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, इसलिए लोगों की उम्मीद सिर्फ एसी पर आकर ही रुकती है। गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल और इसकी बिक्री काफी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप बाजार से इस गर्मी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी हैं और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है, ताकि आप बाद में किसी दिक्कत में न पड़े। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...