फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook Trick: कौन-कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल? इस आसान तरीके से लगाएं पता

Sun, 29 Jan 2023 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Know Who Is Stalking You On Facebook - फोटो : सांकेतिक
Facebook Tips And Tricks: आज के समय हम में से अधिकतर लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हम अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक पहलुओं को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। वहीं फेसबुक पर ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गुपचुप एक दूसरे की फेसुबक प्रोफाइल को देखते हैं। गौरतलब बात है कि आपकी फेसुबक प्रोफाइल को चोरी छुपे कौन-कौन देख रहा है? इस बारे में पता करने का कोई तरीका नहीं है। वहीं आज हम आपको एक ऐसी शानदार ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपकी फेसबुक प्रोफाइल को चोरी छिपे कौन कौन देख रहा है? इस शानदार ट्रिक के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। ऐसे में बेहद कम लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Know Who Is Stalking You On Facebook - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के वेब ब्राउजर पर फेसबुक को ओपन करना है। फेसबुक ओपन करने के बाद लॉगिन करें।
विज्ञापन

3 of 5
How To Know Who Is Stalking You On Facebook - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर लॉगिन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल पर राइट क्लिक करना है। इस पर राइट क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। यहां आपको व्यू पेज सोर्स के विकल्प का चयन करना है। 

ABY: इलाज कराने के लिए सरकार दे रही पांच लाख रुपये, स्कीम में आवेदन से पहले जान लें ये बातें

4 of 5
How To Know Who Is Stalking You On Facebook - फोटो : ANI
आप Ctrl+U बटन दबाकर भी व्यू पेज सोर्स देख सकते हैं। इस पेज के ओपन होने के बाद Ctrl+F कमांड देना है। यहां आपको सोर्स पेज पर BUDDY_ID लिखकर सर्च करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Know Who Is Stalking You On Facebook - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
BUDDY_ID में आपको 15 अंकों का एक कोड लिखा मिलेगा। आपको इस कोड को कॉपी करके एक नया टैब ओपन करना है। टैब ओपन होने के बाद facebook.com/profile ID पेस्ट करनी है। प्रोफाइल आईडी में आपको 15 अंकों का वह कोड दर्ज करना है, जिसे आपने कॉपी किया था। इसे पेस्ट करने के बाद आप जैसे ही सर्च करेंगे आपकी स्क्रीन पर उस व्यक्ति की फेसबुक आईडी ओपन हो जाएगी, जिसने आपकी फेसबुक प्रोफाइल विजिट की थी।

Indian Railways: स्लीपर क्लास के सफर में हो रही परेशानी, तो ऐसे पाएं थर्ड एसी में एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें