आजकल आप जिसे देखेंगे, वो आपको मोबाइल चलाता हुआ नजर आ जाएगा। मोबाइल फोन को कॉल करने के अलावा लोग अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जैसे- सोशल मीडिया का इस्तेमाल। लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होता है। जैसे- इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक आदि। बात अगर फेसबुक की करें तो यहां पर लोग एक-दूसरे के साथ काफी संख्या में जुड़े होते हैं। यहां पर फोटो, वीडियो और अपने विचार जैसी चीजें लगभग सभी शेयर करते हैं। वहीं, अब तो लोग फेसबुक के जरिए पैसे भी कमा रहे हैं। लेकिन अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक तक हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको फेसबुक पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...