फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले सफर करने वाली हर महिला को मालूम होने चाहिए ये अधिकार, मुश्किल वक्त में बनेंगे सबसे बड़ी ढाल

Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Women Solo Travel Legal Rights India: आज भी हमारे समाज में महिलाओं के लिए अकेले यात्रा करना काफी चुनौतीपूर्ण है।
  • इसलिए अकेले यात्रा करती हुई लड़कियों या महिलाओं को कुछ खास अधिकार मिले हुए हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
महिला सुरक्षा कानून भारत - फोटो : AI
Female Passenger Safety Laws India: आज के दौर में देश की बेटियां और महिलाएं पढ़ाई, नौकरी या घूमने के मकसद से अक्सर अकेले ही लंबी दूरी का सफर तय करती हैं। हालांकि, अकेले यात्रा करने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर मन में कई तरह की चिंताएं बनी रहती हैं। बहुत सी महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि भारतीय कानून और परिवहन नियमों के तहत उन्हें कई तरह के विशेष अधिकार मिले हुए हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में उनकी सबसे बड़ी ढाल बन सकते हैं। 

अगर आपको भी अपने इन कानूनी अधिकारों की सही जानकारी होगी, तो आप किसी भी परेशानी का सामना बेहद आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगी। आइए इस लेख में जानते हैं कि सफर के दौरान हर महिला को किन अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रात में सफर के नियम क्या? - फोटो : Adobe Stock
रात में सफर के नियम क्या?
  • भारतीय कानून के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद से सूर्योदय से पहले तक किसी भी महिला को पूछताछ के नाम पर थाने नहीं बुलाया जा सकता है।
  • रात में ट्रेन या सफर के दौरान अकेले यात्रा कर रही महिलाओं को बेवजह रोकने या परेशान करने का किसी को अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन या बस में सुरक्षा?
  • ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में सफर के दौरान यदि कोई अनजान या अनधिकृत व्यक्ति बिना अनुमति के प्रवेश करता है, तो महिला यात्री तुरंत विरोध कर सकती हैं।
  • ऐसी स्थिति में महिला यात्री सीधे टीटीई या रेलवे सुरक्षा बल से शिकायत करके उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करवा सकती हैं।

4 of 5
महिला पुलिसकर्मी की मांग कर सकती हैं - फोटो : AI
महिला पुलिसकर्मी की मांग कर सकती हैं
  • अगर सफर के दौरान किसी महिला से पूछताछ करने या हिरासत में लेने की नौबत आती है, तो नियमों के तहत सिर्फ महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य है।
  • विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैब से जाने वाली लड़कियों के लिए जरूरी बातें - फोटो : Adobe Stock
कैब से जाने वाली लड़कियों के लिए जरूरी बातें

कैब से अकेले सफर करने वाली लड़कियों को कुछ बातों जरूर मालूम होनी चाहिए।
  • बुकिंग में दिखने वाले चालक का नाम, फोटो और गाड़ी का नंबर असली वाहन से मेल खाना चाहिए। अंतर होने पर राइड कैंसिल करने या न बैठने का अधिकार है।
  • चालक बिना वजह सुनसान रास्ते पर नहीं जा सकता और न ही बीच रास्ते में जबरन उतार सकता है। असुरक्षित लगने पर सुरक्षित और रोशनी वाली जगह पर रोकने को कहा जा सकता है।
  • बिना आपकी सहमति के किसी अन्य यात्री या चालक के परिचित को कैब में नहीं बैठाया जा सकता।
  • सुरक्षा मानकों के तहत चाइल्ड लॉक या अनुचित सेंट्रल लॉकिंग से असुरक्षा नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति के साथ लाइव लोकेशन साझा करना और एप या फोन के SOS बटन का इस्तेमाल करना आपका अधिकार है।
  • उत्पीड़न, बदसलूकी या खतरे की स्थिति में 112 (आपातकालीन सेवा), उत्तर प्रदेश में 1090 (वूमेन पावर लाइन) या 181 पर तुरंत मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें