फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस लैपटॉप पर भूलकर भी न करें ये काम, एक छोटी सी गलती से जा सकती है आपकी नौकरी

Wed, 18 Nov 2026 07:46 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • What Not To Do on Office Laptop: ऑफिस लैपटॉप पर कभी भी पर्सनल ब्राउजिंग, सोशल मीडिया या निजी फाइलें स्टोर करने की गलती न करें।
  • कंपनी के डेटा को पेन ड्राइव या पर्सनल ईमेल पर ट्रांसफर करना डेटा चोरी की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस लैपटॉप पर क्या न करें? - फोटो : AI
Corporate Laptop Usage Rules: आज के समय में देश और दुनिया भर की तमाम कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को ऑफिस की तरफ से काम करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर दिए जाते हैं। इन लैपटॉप का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ कंपनी के आधिकारिक और व्यावसायिक कार्यों को पूरा करना होता है, ताकि डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे। 

लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल पर्सनल फिल्में देखने, सोशल मीडिया चलाने या निजी दस्तावेज सेव करने के लिए करने लगते हैं। लोगों की यह छोटी सी लापरवाही और नासमझी न सिर्फ उनके लिए भारी पड़ सकती है, बल्कि इसके कारण उनकी नौकरी भी जा सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऑफिस लैपटॉप पर कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पर्सनल काम क्यों न करें? - फोटो : Adobe Stock
पर्सनल काम क्यों न करें?
  • ऑफिस के लैपटॉप पर कभी भी पर्सनल ई-मेल चेक करने, प्राइवेट फोटो स्टोर करने या सोशल मीडिया अकाउंट्स को लॉगिन करने की भूल न करें।
  • कंपनी की आईटी टीम आपके लैपटॉप की हर गतिविधि पर नजर रखती है।
विज्ञापन

3 of 5
गेम और फिल्में क्यों न देखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
गेम और फिल्में क्यों न देखें?
  • कंपनी द्वारा दिए गए गैजेट्स पर भारी-भरकम वीडियो गेम डाउनलोड करना या अनधिकृत वेबसाइट्स से फिल्में व गाने डाउनलोड करना सख्त मना होता है।
  • ऐसा करने से सिस्टम में वायरस आ सकता है और कॉरपोरेट सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के डेटा को लेकर न करें ये गलती
  • ऑफिस के जरूरी प्रोजेक्ट्स, गोपनीय दस्तावेजों या क्लाइंट के डेटा को किसी भी बाहरी पेन ड्राइव, पर्सनल मेल या क्लाउड स्टोरेज पर कॉपी करना बहुत बड़ा अपराध होता है।
  • पकड़े जाने पर नौकरी तो जाती ही है साथ ही कंपनी इसे डेटा चोरी मानकर तुरंत कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुद से कोई सॉफ्टवेयर न इंस्टॉल करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
खुद से कोई सॉफ्टवेयर न इंस्टॉल करें
  • बिना कंपनी की अनुमति के इंटरनेट से कोई भी क्रैक सॉफ्टवेयर, अननोन ऐप या वीपीएन अपने ऑफिस लैपटॉप में इंस्टॉल न करें।
  • इससे कंपनी का सर्वर और गोपनीय नेटवर्क हैकर्स के निशाने पर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें