फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: जानें क्या आप बनवा सकते हैं ये आयुष्मान कार्ड? मिलने वाले फायदे भी जानें

Wed, 17 Sep 2025 06:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ke Fayade: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? शायद, हां तो आप जानते होंगे किसी भी योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहली शर्त होती है आपका उस योजना के लिए पात्र होना। दरअसल, किसी भी योजना को शुरू करते समय ये बताया जाता है कि कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं।

अलग-अलग योजनाओं में अलग-अलग तरह की पात्रता सूची होती है। फिर जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं, वे आवेदन कर उस योजना के जरिए मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जो आयुष्मान कार्ड के जरिए दिया जाता है, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको जानना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जैसे, अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, आप गरीब वर्ग से आते हैं, आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप पीएफ के सदस्य नहीं हैं और ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते आदि तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर पहले आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र होने के बाद दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी है ऑप्शन
  • अगर आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर नहीं जाना चाहते तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
  • जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं वे सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र होते हैं। ये मुफ्त इलाज उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। लगभग हर शहर में आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें