फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EU AI Act: चैटजीपीटी और रोबोट्स बताएंगे आपको मिलेंगी कौन सी सुविधाएं, ईयू उठाने जा रहा यह कदम

Sun, 23 Apr 2023 04:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring - फोटो : Istock
European Union Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring: सोशल मीडिया आने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पे लोगों का समाजिक रूप से मिलने जुलने का तरीका बदल गया है। वहीं क्या कभी आपने सोचा है कि आपका वाकई में सामाजिक मिलना जुलना कितना बढ़ा है या कितना घटा है? दरअसल, समाज में मिलना जुलना मनुष्य के मनोविज्ञान और उसके जीवनशैली पर एक अलग तरह का प्रभाव डालता है। क्या आपने कभी सोचा है कि डिजिटल मीडिया और लगातार बढ़ती टेक्नोलॉजी के बीच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मनुष्य सभ्यता के समाजिक ढांचे में घूसपैठ कर रहा है। हालांकि, एआई अब यह भी तय करने वाला है कि मनुष्य के मिलने जुलने से, समाजिक आदान प्रदान से, खान पान के आधार से उसके जीवन में मिलने वाली सुविधाएं तय की जाएंगी। दरअसल यह बात सुनने में अचरज लग सकती है और थोड़ी पेचीदा भी लग सकती है, लेकिन इसे समझने के कई आयाम हैं। पहली नजर में खबर पर नजर डालें, तो सामने आता है यूरोपियन यूनियन का वह एक्ट जिसके अंतर्गत वह एक खास तरह का कानून बना रहा है। ईयू के इस प्रस्तावित कानून के अंतर्गत एआई के सोशल स्कोरिंग, सार्वजनिक फेशियल रिकग्निशन जैसे विवादित उपयोग पर रोक लगाई जा सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring - फोटो : Istock
विशेषज्ञों के मुताबिक कई सरकारें भविष्य में अपने नागरिकों की ठीक इसी तरह सोशल स्कोरिंग को तय करने का काम करेंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों के व्यवहार पर निगरानी रखकर उनका आंकलन किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का सोशल स्कोर कम होता है। ऐसे में उसको हेल्थकेयर, वेलफेयर अलायंस जैसी कई जरूरी सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring - फोटो : Istock
ऐसे में ईयू का प्रस्तावित कानून इसी पर रोक लगाने की वकालत करता है। इसके अलावा कंपनियों को एआई ट्रेनिंग में कॉपीराइट मटेरियल के बारे में भी बताना होगा। कई लोगों का मानना है कि ईयू का एआई एक्ट आने वाले समय में दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेगुलेशन एक्ट के ट्रेंड को सेटअप कर सकता है। 

4 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring - फोटो : iStock
एक रिपोर्ट की मानें, तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां, जो अरबों डॉलर्स एआई रिसर्च में लगा रही हैं। वें इस प्रस्ताव के खिलाफ कई तरह की दलीलें दे रही हैं। अगर यह प्रस्तावित कानून पास हो जाता है। ऐसे में ईयू चीन के बाद एआई रेगुलेशन करने वाला पहला क्षेत्र बन जाएगा। इस कानून को लेकर काफी बहस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring - फोटो : Istock
लोकप्रिय टीवी सीरीज ब्लैक मिरर के एपिसोड में एक ऐसे डिस्टोपियन फ्यूचर को दिखाया गया है, जहां तकनीक काफी ज्यादा सघन हो चुकी है। यहां व्यक्ति को व्यवहार, उसके द्वारा किए गए अपराधों और वित्तीय लेनदेन के हिसाब से सोशल स्कोरिंग दी जाती है। इन्हीं सोशल स्कोरिंग के जरिए व्यक्ति को अच्छी और बुरी सुविाधाएं मिलती हैं। बाजारवाद का यह नया रूप लोगों के व्यवहार को बदल देता है। ज्यादा सोशल स्कोर और अच्छी सुविधाओं को पाने की चाह में लोग झूठे आधार पर एक दूसरे के साथ नकली व्यवहार करते हैं। खैर ये बात थी एक सीरीज की वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में वेब सीरीज में दिखाई गई ये चीज वास्तविक रूप ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें