फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड शुरू होने से पहले माता-पिता कर लें ये छोटा सा काम, बच्चे की देखभाल होगी आसान

Tue, 08 Sep 2026 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Essential Things to Keep at Home: ठंड शुरू होने से पहले बच्चों के गर्म कपड़े, थर्मामीटर, साफ रुमाल या टिश्यू और साबुन जैसी जरूरी चीजें घर में रख लें। साथ ही बच्चे की साफ-सफाई और टीकों का भी ध्यान रखें। इससे ठंड के मौसम में बच्चे की देखभाल करना आसान रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों की सर्दियों की तैयारी कर रहे हैं? - फोटो : AI
ठंड का मौसम शुरू होते ही बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है। कभी नाक बहने लगती है तो कभी खांसी-जुकाम और बुखार परेशान करने लगता है। ऐसे में ठंड शुरू होने से पहले ही घर में बच्चों के काम आने वाली कुछ जरूरी चीजें रख लेना समझदारी है। इससे मौसम बदलने पर बच्चे की देखभाल करना आसान हो जाता है और साफ-सफाई व रोजमर्रा की देखभाल में भी मदद मिलती है। हालांकि, कोई भी सामान ऐसा नहीं है जो बच्चे को सर्दी-जुकाम या बुखार से पूरी तरह बचाने की गारंटी दे। लेकिन थोड़ी तैयारी और अच्छी साफ-सफाई से संक्रमण का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। ठंड का मौसम आते ही बच्चों की देखभाल को लेकर माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है। कभी नाक बहने लगती है तो कभी खांसी-जुकाम परेशान करने लगता है। ऐसे में अगर घर में कुछ जरूरी चीजें पहले से रखी हों तो बच्चे की देखभाल करना आसान हो जाता है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों की सर्दियों की तैयारी कर रहे हैं? - फोटो : AI
पहले ही निकाल ले गर्म कपड़े
सबसे पहले बच्चे के गर्म कपड़े निकालकर रख लें। स्वेटर, जैकेट, मोजे, टोपी और जरूरत के हिसाब से दूसरे गर्म कपड़े पहले से तैयार रखें। बच्चे को मौसम के हिसाब से कपड़े पहनाएं। बहुत ज्यादा कपड़े पहनाने की जरूरत नहीं होती, बस बच्चा आराम से गर्म रहे और उसे ठंड न लगे।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों की सर्दियों की तैयारी कर रहे हैं? - फोटो : AI
थर्मामीटर भी जरूर रख लें
घर में एक थर्मामीटर भी जरूर रखें। कई बार बच्चे का शरीर छूने पर गर्म लगता है, लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि बुखार कितना है। थर्मामीटर से तापमान आसानी से जांचा जा सकता है। अगर बच्चे को बुखार हो तो डॉक्टर को भी सही तापमान बताने में मदद मिलती है।

4 of 5
tissue - फोटो : Adobe stock
साफ रुमाल और टिश्यू भी रखें
इसके अलावा घर में साफ रुमाल और टिश्यू भी रखें। बच्चे को जुकाम होने पर नाक साफ करने के लिए इनकी जरूरत पड़ती है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने की आदत भी बच्चों को धीरे-धीरे सिखानी चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम करने में मदद मिलती है।  हाथ साफ रखने के लिए साबुन भी घर में आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। बाहर से आने के बाद, खाना खाने से पहले और नाक साफ करने या खांसने-छींकने के बाद हाथ धोना अच्छी आदत है। हाथ धोने से कई तरह के संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cleaning vastu tips - फोटो : adobe stock
सफाई का खास रखें ध्यान
बच्चे के रोज इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे खिलौने, पानी की बोतल और दूसरी चीजों की सफाई का भी ध्यान रखें। ठंड में बच्चे ज्यादा समय घर के अंदर रहते हैं, इसलिए आसपास की सफाई रखना जरूरी है। बच्चे के जरूरी टीके भी समय पर लगवाते रहें। कुछ संक्रमणों से बचाव में टीके मदद करते हैं। फ्लू का टीका लगवाना है या नहीं, यह बच्चे की उम्र और डॉक्टर की सलाह के हिसाब से तय किया जा सकता है। 

एक ही तौलिया कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं? जान लें कब धोना है जरूरी

रोज साफ करने के बाद भी सिंक से आती है बदबू? जानिए असली वजह और बचने का तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें