How to Apply for Higher Pension Follow These Guidelines: देश में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। ईपीएफओ कर्मचारी पेंशन योजना के अंतर्गत अकाउंट होल्डर्स को आवेदन का मौका दे रहा है। वे कर्मचारी जिन्होंने 31 अगस्त, 2014 तक हायर पेंशन के ऑप्शन को नहीं चुना था। वे अब भी इस काम को निपटा सकते हैं। इसको देखते हुए हाल ही में ईपीएफओ ने एक गाइडलाइन जारी की है।
इस गाइडलाइन में इस बात का जिक्र किया गया है कि मेंबर और एम्पलॉयर EPS के अंतर्गत जॉइंटर रूप से आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 में Employees Pension (Amendment) Scheme 2014 को बरकरार रखने की बात कही थी। साल 2014 में किए गए ईपीएस संशोधन में पेंशन सैलरी कैप को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह करने की बात कही गई थी।