भारत में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश हर महीने कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि ईपीएफओ अपने मेंबर्स को 7 लाख रुपये की मुफ्त सुविधा भी देता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपका भी खाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में है, तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के अंतर्गत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये के इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है। इस स्कीम के तहत अगर कोई कर्मचारी बीमार, दुर्घटना या फिर उसकी स्वाभाविक मृत्यु होती है, तो उस व्यक्ति के द्वारा तय किया गया नॉमिनी क्लेम करके इंश्योरेंस कवर ले सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -