Bank Account Update in PF Account: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो शायद आपका पीएफ खाता भी होगा क्योंकि किसी भी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से पीएफ खाता खोला जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिसमें हर महीने कर्मचारियों की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी जमा करवाती है। वहीं, सरकार की तरफ से इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आप अपने इस पीएफ खाते से नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद पैसे निकाल सकते हैं। पर कई बार लोगों के साथ ये दिक्कत आती है कि जो बैंक खाता उनके पीएफ खाते से लिंक था, वो किन्हीं कारणों से बंद हो गया है और उन्हें पता नहीं होता कि वो कैसे अपना नया बैंक खाता लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में नया बैंक खाता कैसे अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...