EPFO Withdrawal Process: अगर आप नौकरी करते हैं तो शायद नियमों के तहत आपकी कंपनी ने भी आपका पीएफ खाता खुलवा रखा होगा? जिन लोगों के पीएफ खाते होते हैं उनमें कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, इतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करती है। पर क्या आप जानते हैं आप अपने पीएफ के पैसे को नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं।
जैसे, अगर आपको घर खरीदना है, घर बनवाना है, घर की ईएमआई भरनी है आदि। ऐसे में आप नौकरी के बीच में अपने पीएफ खाते से 90 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं। जहां पहले इसके लिए कम से कम 5 साल की नौकरी होना जरूरी था, तो वहीं अब ये लिमिट 3 साल हो गई है। ऐसे में अगर आपको भी घर निकालने के लिए पीएफ के पैसे निकालने हैं तो यहां आप इसका तरीका जन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...