फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

Wed, 30 Jul 2025 07:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के समय तक आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
बीते वर्षों में प्राइवेट सेक्टर का दायरा बढ़ा है। वहीं सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम के खत्म होने के बाद सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी भी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर समय रहते रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर फाइनेंशियल प्लानिंग न की जाए, तो 60 की उम्र के बाद व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इस कारण आपको नौकरी करने के साथ-साथ किसी अच्छी जगह पर निवेश करना जरूरी है, ताकि आप रिटायरमेंट के बाद अपने लिए अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकें। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के समय तक आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने बीते वर्षों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यहां से आप लॉन्ग टर्म में अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
कई लोग निवेश की शुरुआत 30 या उसके आसपास की उम्र में करते हैं। अगर आप इस उम्र से निवेश की शुरुआत करते हैं, तो रिटायरमेंट के समय तक अच्छा खासा फंड जुटाया जा सकता है। 2.26 करोड़ रुपये का बड़ा फंड जुटाने के लिए सबसे पहले आपको किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। आपको किस म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाना है उसका चयन आप किसी विशेषज्ञ की मदद से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 8 हजार रुपये का निवेश करना है। 8 हजार रुपये महीने निवेश करने का सिलसिला आपको 30 वर्षों तक जारी रखना है। निवेश करते समय आपको हर साल 11 प्रतिशत रिटर्न मिलने की उम्मीद भी करनी होगी। 

4 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है, तो आप 30 वर्षों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 2,26,41,823 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने का काम करेंगे। इन पैसों की मदद से आप भविष्य से जुड़े अपने आर्थिक प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें