फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO 3.0 Update: अब ATM और UPI से भी निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानें क्या है लिमिट

Tue, 07 Apr 2026 10:38 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO 3.0 New Updates 2026: अक्सर लोगों को अपने PF अकाउंट से पैसा निकालने में कई दिनों का समय लगता है। मगर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने एक नया अपडेट लाया है, जिससे अब आप अपने  PF अकाउंट में मौजूद रकम का कुछ हिस्सा तुरंत निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अब ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा - फोटो : Adobe Stock
Employees Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए 'ईपीएफओ 3.0' के तहत एक बड़ा बदलाव किया है। इससे पीएफ का पैसा निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है।  नए अपडेट के अनुसार अब पीएफ में जमा राशि को निकालने के लिए आपको हफ्तों तक इंतजार नहीं करना होगा। नई तकनीक की मदद से अब पात्र कर्मचारी आपात स्थिति में ATM कार्ड या UPI के जरिए भी सीधे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। 

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य बीमारी, शादी या बच्चों की पढ़ाई जैसी अचानक आई जरूरतों के समय कर्मचारियों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाना है। पहले पीएफ का पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरने के बाद भी 7 से 15 दिन का समय लगता था, लेकिन अब ईपीएफओ ने इसे डिजिटल बैंकिंग से जोड़कर प्रक्रिया को 'रियल-टाइम' बना दिया है। आइए जानते हैं कि यह नई सुविधा कैसे काम करती है, इसके लिए क्या शर्तें हैं और आप एक बार में अधिकतम कितनी रकम निकाल सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
EPFO 3.0 - फोटो : AdobeStock
ATM और UPI से पैसे निकालने का तरीका
  • ईपीएफओ ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है।
  • यह सुविधा मुख्य रूप से UMANG ऐप और नए ईपीएफओ 3.0 पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी।
  • आपका यूएएन (UAN) नंबर आपके आधार और उस बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है जिसका आप एटीएम इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • रिक्वेस्ट डालने के बाद सॉफ्टवेयर ऑटो-चेक करेगा और कुछ ही मिनटों में पैसा आपके लिंक किए गए खाते में क्रेडिट हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
PF अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट - फोटो : AdobeStock
पैसे निकालने की नई सीमा और नियम
  • सरकार ने इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ सीमाएं तय की हैं।
  • आप अपने कुल जमा (एम्प्लॉई शेयर) का सिर्फ एक निश्चित हिस्सा ही इस 'इंस्टेंट' तरीके से निकाल पाएंगे।
  • नए नियमों के तहत आप आपात स्थिति में एक बार में अधिकतम पीएफ अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50% तक ही निकाल सकते हैं।

4 of 5
PF से पैसे निकालने की शर्तें - फोटो : ANI
किसे मिलेगा इस नई सुविधा का लाभ?
  • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका ईपीएफओ रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।
  • आपका आधार, पैन और बैंक विवरण पूरी तरह से वेरिफाइड होने चाहिए।
  • यह सुविधा सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए है जिनका पीएफ अंशदान नियमित रूप से जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPF निकासी अब चुटकियों में! - फोटो : अमर उजाला
पीएफ अब आपकी मुट्ठी में
  • आज के समय में ईपीएफओ का यह कदम कर्मचारियों की वित्तीय आजादी की दिशा में एक बड़ी जीत होगी।
  • अब आपको पैसे के लिए दलालों या कंपनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, सारा नियंत्रण आपके फोन पर होगा।
  • पीएफ आपका बुढ़ापे का सहारा है, इसलिए एटीएम/यूपीआई सुविधा का उपयोग सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही करें।
  • अपना यूएएन पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, ईपीएफओ कभी भी आपसे ऐसी जानकारी नहीं मांगता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें