Passbook Check Process: अगर आप भी नौकरी करते हैं, तो नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा। भारत सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ पीएफ का सारा कामकाज देखती है।
कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा करती है। इतना ही पैसा कंपनी भी अपनी तरफ से जमा करती है और फिर इस पर ईपीएफओ की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। पर क्या आपके पीएफ अकाउंट में ये सब पैसे जमा हो रहे हैं? चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...