अगर आप ईपीएफओ के सदस्य हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफ से जुड़ी एक खास जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके विषय में बहुत से नौकरीपेशा लोगों को नहीं पता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि EPF खाते के साथ एक ऐसी बीमा सुविधा जुड़ी होती है, जिसमें 7 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस इंश्योरेंस कवर का नाम एम्पलॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी EDLI (Employees Deposit Linked Insurance) है। इसी के तहत इंश्योरेंस कवर की राशि को दिया जाता है। इसके अंतर्गत अगर किसी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसके परिवार को यह आर्थिक सहारा दिया जाता है।