Car Glass Breaker Tool: किसी सड़क दुर्घटना या कार के पानी में गिरने जैसी आपातकालीन स्थिति में अक्सर कार के दरवाजे और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में घबराहट में लोग अक्सर सामने वाले शीशे को तोड़ने की कोशिश करते हैं, जो एक बड़ी गलती है। कार का अगला शीशा 'लैमिनेटेड' होता है, जिसे तोड़ना काफी कठिन होता है।
आज के सुरक्षा मानकों के अनुसार, हर चालक को कार से बाहर निकलने की सही तकनीक और सही 'इम्पैक्ट पॉइंट' का पता होना चाहिए। खिड़की का शीशा तोड़ने के लिए सही औजार और सही जगह पर प्रहार करना ही आपकी जान बचा सकता है। यह जानकारी न सिर्फ ड्राइवरों के लिए बल्कि परिवार के हर सदस्य के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।