LPG Gas Theft Tricks: अक्सर जब घर में गैस सिलेंडर आता है, तो आपने गौर किया होगा कि सील पूरी तरह लगी होने के बावजूद इस्तेमाल के दौरान सिलेंडर उम्मीद से बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। वजन में यह कमी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि शातिर तरीके से की गई 'गैस चोरी' का नतीजा हो सकती है। दरअसल, आज के समय में भी कुछ डिलीवरी पर्सन ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर सिलेंडर से गैस निकाल लेते हैं।
वे इतने शातिर होते हैं कि सील को बिना नुकसान पहुंचाए खोल लेते हैं, जिससे सामान्य तौर पर यह पता करना नामुमकिन हो जाता है कि सिलेंडर नया है या उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि ये लोग चोरी कैसे करते हैं और आप घर बैठे इसकी जांच कैसे कर सकते हैं।