फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: अब नहीं आएगा आपके घर का बिजली बिल ज्यादा, बस करना होगा ये काम

Sun, 16 Jan 2022 05:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बिजली बिल टिप्स एंड ट्रिक्स हिंदी में - फोटो : Pixabay
बढ़ता बिजली बिल हर किसी के लिए सिर दर्द की वजह बन जाता है। अक्सर लोग ऐसे तमाम उपायों को अपनाने की कोशिश करते हैं, जिनसे उनका बिजली बिल ज्यादा ना बढ़े। आज की इस बढ़ती महंगाई में पैसा बचाना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में बढ़ते बिजली बिल का खर्च लोगों के लिए एक और चिंता का सबब बन जाता है। अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल के खर्चे से परेशान हैं और आपका बिजली बिल हर महीने ज्यादा आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। बिजली बिल बचाने के ये रामबाण उपाय हैं। इन उपायों को फॉलो करने पर आपका बिजली बिल तो कम होगा ही साथ ही साथ आप हर महीने अच्छी खासी मात्रा में अपने पैसों को भी बचा सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 4
बिजली बिल टिप्स एंड ट्रिक्स हिंदी में - फोटो : Pixabay

नॉर्मल बल्ब के इस्तेमाल को करें बंद

आज के दौर में एलईडी बल्ब का चलन काफी बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो नॉर्मल येलो लाइट वाले बल्ब का इस्तेमाल करते हैं। 100W का ये बल्ब भारी मात्रा में बिजली की खपत करता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। अगर आपके घर में ये बल्ब लगा है, तो तुरंत उसे हटाकर एलईडी बल्ब को इंस्टॉल करें।

विज्ञापन

3 of 4
बिजली बिल टिप्स एंड ट्रिक्स हिंदी में - फोटो : istock

रॉड या पुराने गीजर का इस्तेमाल करें बंद

बिजली बचाने के लिए आपको रोड या पुराने गीजर का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। पुराने जमाने के रोड या गीजर भारी मात्रा में बिजली का दोहन करते हैं। इस कारण आपके घर का बिजली बिल ज्यादा आता है। अगर आप अपने घर के बिजली बिल को बचाना चाहते हैं, तो  इनका उपयोग करना तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन

4 of 4
बिजली बिल टिप्स एंड ट्रिक्स हिंदी में - फोटो : Istock

स्मार्ट डिवाइस का करें उपयोग

आज बाजार में ऐसे कई स्मार्ट डिवाइस आ गए हैं, जो काफी कम मात्रा में बिजली की खपत करते हैं। ऐसे में आप इन स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट कनेक्टर आदि को घर में लगाकर बिजली बिल बचा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें