Tricks To Clean Gmail Storage: आज के समय में जीमेल का इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता है। ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल मैसेज और ऑनलाइन अकाउंट्स तक, ज्यादातर सेवाएं जीमेल से जुड़ी होती हैं। लेकिन लगातार ईमेल आने की वजह से कई बार जीमेल की स्टोरेज जल्दी भर जाती है।
जब जीमेल स्टोरेज फुल हो जाती है, तो नए ईमेल आना बंद हो सकते हैं और जरूरी फाइलें भी रिसीव नहीं हो पातीं। ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता कि जीमेल की स्टोरेज जल्दी कैसे खाली की जाए। हालांकि कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी जीमेल आईडी की काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
सही तरीके से ईमेल को सर्च करके और अनावश्यक मेल को डिलीट करके बड़ी मात्रा में स्पेस फ्री किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको आसान ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी जीमेल स्टोरेज तुरंत खाली कर सकते हैं।