फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart TV Tricks: इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट, देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा

Sun, 08 Mar 2026 10:33 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

How To Convert Normal TV To Smart TV: अगर आप अपने साधारण टीवी को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो हमारा ये लेख आपके काम का होने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : FreePik
How To Convert Normal TV To Smart TV:  आज के समय में स्मार्ट टीवी का चलन तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इसके जरिए लोग इंटरनेट, ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन वीडियो का आनंद आसानी से ले सकते हैं। हालांकि हर किसी के पास महंगा स्मार्ट टीवी खरीदने का बजट नहीं होता। 

लेकिन बहुत से घरों में अभी भी सामान्य एलईडी या एलसीडी टीवी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें इंटरनेट की सुविधा नहीं होती। पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सिर्फ कुछ आसान और सस्ते तरीकों की मदद से आप अपने साधारण टीवी को भी स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि कुछ छोटे डिवाइस या सेटिंग्स की मदद से ही टीवी में इंटरनेट और ऑनलाइन कंटेंट की सुविधा मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने सस्ते टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : Adobe Stock

1. स्ट्रीमिंग डिवाइस का इस्तेमाल करें
 
  • आप टीवी में स्ट्रीमिंग डिवाइस लगाकर उसे स्मार्ट बना सकते हैं। 
  • यह डिवाइस टीवी के HDMI पोर्ट में लगते हैं और इनके जरिए इंटरनेट से कंटेंट देखा जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : Adobe Stock
2. एंड्रॉयड टीवी बॉक्स लगाएं
 
  •  एंड्रॉयड टीवी बॉक्स एक लोकप्रिय तरीका है जिससे सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी बनाया जा सकता है। 
  • इसमें कई ऐप्स डाउनलोड करके यूट्यूब, ओटीटी प्लेटफॉर्म और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

 

4 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : Adobe Stock
3. स्क्रीन मिररिंग का उपयोग करें
 
  •  अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप स्क्रीन मिररिंग के जरिए मोबाइल की स्क्रीन को टीवी पर दिखा सकते हैं। 
  • इससे आप मोबाइल का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : Adobe Stock
4. गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल
 
  • कुछ गेमिंग कंसोल भी टीवी को स्मार्ट बनाने का काम करते हैं। 
  • इनके जरिए इंटरनेट, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेम्स का आनंद लिया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन ट्रिक्स से अपने सस्ते टीवी को बना दें स्मार्ट - फोटो : Adobe Stock
5. लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट करें
 
  • आप HDMI केबल की मदद से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को टीवी से जोड़ सकते हैं।
  •  इससे टीवी एक बड़ी स्क्रीन की तरह काम करेगा और आप ऑनलाइन वीडियो या वेबसाइट आसानी से देख पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें