भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को मौसमी बेरोजगारी भी काफी तंग करती है। इनकी इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। ई-श्रम कार्ड को केवल असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इसे EPFO और ESIC के सदस्य नहीं बनवा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इन दिनों अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों को कई तरह के विशेष फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। वहीं दूसरी तरफ कई श्रमिक इस कार्ड के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। वो अभी भी अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कामगारों के लिए क्यों जरूरी है ई-श्रम कार्ड और कैसे उन्हें इस कार्ड की मदद से 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है?