फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Balance: ऑनलाइन ही नहीं इस एक नंबर से भी जान सकते हैं पीएफ बैलेंस, ऐसे मिलेगी सारी जानकारी

Sat, 15 Jan 2022 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ बैलेंस जानने का तरीका - फोटो : pixabay
नौकरी पेशा व्यक्ति को हर महीने उसके काम के बदले में सैलरी मिलती है, जिससे वो अपना घर चलाने के साथ ही अपनी अन्य जरूरतों को भी पूरा करता है। वहीं, कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को अन्य तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। दूसरी तरफ नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ भी कटता है, जो उनके पीएफ खाते में हर महीने जमा होता है। इसे भी आप एक तरह का निवेश ही कह सकते हैं, जैसे आप बैंक में पैसे जमा करके रखते हैं ठीक वैसे ही पीएफ खाते में भी पैसे जमा होते हैं। वहीं, इस खाते में जो पैसे जमा होते हैं, अगर आप उनके बारे में जानना चाहते हैं तो इसके कुछ तरीके हैं। लेकिन इनके बारे में लोगों को बेहद कम ही पता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा है। तो चलिए हम आपको इनके तरीकों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ बैलेंस जानने का तरीका - फोटो : Istock
इस नंबर के जरिए
  • दरअसल, आपको अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर बैठे एक नंबर पर मिस कॉल देकर ही अपने पीएफ खाते का बैलेंस आसानी से जान सकते हैं। आपको अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी है, जिसके बाद आपको आपके पीएफ खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर मिल जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ बैलेंस जानने का तरीका - फोटो : istock
ये भी हैं कुछ तरीके:-

ऑनलाइन तरीके से

स्टेप 1
  • आप अपने पीएफ खाते में मौजूद राशि को ऑनलाइन माध्यम से भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना है

4 of 5
पीएफ बैलेंस जानने का तरीका - फोटो : epfo official website
स्टेप 2
  • यहां जाकर आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ बैलेंस जानने का तरीका - फोटो : Pixabay
उमंग ऐप से
  • आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस उमंग ऐप के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग ऐप पर ईपीएफ के शॉर्टकट पर क्लिक करना है और फिर यूएएन नंबर से लॉगिन करके आप अपना बैलेंस जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें