e-Shram Card: इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और कामगारों के लिए की गई है। इस कार्ड को बनवाने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में आने से उनको रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड के जरिए श्रमिक सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों का ये सवाल है कि क्या उनका भी ई-श्रम कार्ड बन सकता है? इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि किन किन लोगों का ई-श्रम कार्ड बन सकता है और कौन से किसान इस कार्ड को बनवाने की पात्रता रखते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 4
क्या किसानों का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड
- फोटो : istock
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड
असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कामगार जो कि ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं है। वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। इन कामगारों को अपना ई-श्रम कार्ड बनवाते वक्त किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये लोग आसानी से श्रम पोर्टल पर विजिट करके ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
क्या किसानों का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड
- फोटो : istock
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक और दूसरा कोई भी वर्कर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है।
क्या किसानों का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड
- फोटो : istock
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड
ई-श्रम पोर्टल पर इस बात का जिक्र किया गया है कि कोई भी कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। वहीं उन किसानों का ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा, जिनके पास खुद की जमीन है।