फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: ई-श्रम कार्ड में 500 रुपये के अलावा मिलते हैं ये ढेरों लाभ, जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 07 May 2022 12:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
राज्य  के लोगों की बेसिक जरूरतें पूरी हो सके। इसके लिए वहां की सरकार अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाती है। जबकि दूसरी तरफ भारत सरकार द्वारा भी देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीबी में अपना जीवन व्यापन करने वाले लोग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचना है। इसी कड़ी में देश में श्रम मंत्रालय के सहयोग से एक योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया गया है, जिसके जरिए इन लोगों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें हर महीने आने वाले किस्त के पैसे भी शामिल हैं। लेकिन शायद आप इसके अलावा मिलने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते होंगे? तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ई-श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
किस्त का लाभ
  • ई-श्रम कार्डधारकों को सरकार की तरफ से हर महीने 500 रुपये दिए जा रहे हैं। जहां इसकी पहली किस्त आ चुकी है, तो वहीं अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई महीने में ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
बीमा की सुविधा
  • अगर आप ई-श्रम कार्डधारक हैं, तो आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर मिलता है। ये 2 लाख रुपये का होता है, जिसमें विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये और किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाने पर 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
घर के लिए
  • ई-श्रम कार्डधारकों को सरकार की तरफ से घर बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी। अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, तो आपको भी ये सुविधा मिलती है जिसमें सरकार आपकी मदद करती है।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
योजनाओं का सीधा लाभ
  • सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं देश में चलाई जा रही है। ऐसे में अगर आप ई-श्रम कार्डधारक हैं, तो आपको केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
ये भी हैं कुछ लाभ:-
  • मुफ्त साइकिल 
  • मुफ्त सिलाई मशीन
  • बच्चों को छात्रवृत्ति
  • आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण
  • भविष्य में राशन कार्ड भी इस योजना से जुड़ेगा, ताकि देश की किसी भी सरकारी राशन की दुकान से लोग राशन ले सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें