फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Circuit: कैसे होता है शॉर्ट सर्किट, घरों में कहां कहां होता है तारों के शॉर्ट होने का खतरा? ऐसे करें बचाव

Sat, 07 May 2022 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock
Short Circuit: आज के इस दौर में बिजली हम सब की जरूरत बन गई है। बगैर बिजली के हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। आज हमारे घरों में एसी, टीवी, फ्रिज, मिक्सर से लेकर सभी जरूरी उपकरण बिजली पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर लोगों के घरों में शॉर्ट सर्किट की कई घटनाएं सुनने को मिलती हैं। शॉर्ट सर्किट से आगजनी जैसी खतरनाक घटना भी हो सकती है। ऐसे में बिजली का इस्तेमाल करते समय आप सभी को काफी सावधान रहना चाहिए। आपकी छोटी सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं शॉर्ट सर्किट कैसे होता है, घर में कहां कहां शॉर्ट होने का खतरा रहता है? इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि शॉर्ट सर्किट से कैसे बचा जा सकता है? आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का गंभीर खतरा जन्म न ले सके।
विज्ञापन

2 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock

कैसे होता है शॉर्ट सर्किट

आपके घर में बैटरी या बिजली से जो भी डिवाइस चलती है उसमें उसका ऑपरेटिंग करंट लिखा होता है। ये ऑपरेटिंग करंट एम्पियर होता है। हम जैसे किसी के वजन को किलो में मापते हैं, दूरी को किलोमीटर। ठीक वैसे ही करंट को एंपियर में मापा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock
मान लीजिए आप घर में जिस गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें 15 एम्पियर करंट की जरूरत है। वहीं अगर तारों में 15 एम्पियर से 1 एम्पियर ज्यादा करंट पहुंचता है। इस स्थिति में तारों के भीतर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाएगा।

4 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock
तारों में जब करंट का प्रवाह आवश्यकता से अधिक हो जाता है। इस स्थिति में करंट के इस प्रवाह को तार झेल नहीं पाते और काफी ज्यादा गर्म हो जाते हैं। ऐसे में अगर ठीक समय उन पर ध्यान न दिया जाए। इस स्थिति में तारों में खतरनाक आग लग सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock

घरों में कहां कहां शॉर्ट सर्किट होने का खतरा होता है?

  • अगर आप अपने घरों में एक ही इलेक्ट्रिक सॉकेट में मल्टीपल्ग लगाकर कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्थिति में लोड बढ़ने से स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए।
  • अगर आपके घर की वायरिंग काफी ज्यादा पुरानी हो गई है। इस स्थिति में उन तारों में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। आपको हमेशा अपने घरों में अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड तारों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके घरों में किसी जगह पर तारें जो ज्यादा पुरानी हो गई हैं और कई जगह से कट चुकी हैं, तो वहां पर कभी भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। ऐसे में आपको उन्हें तुरंत अच्छी क्वालिटी के तारों से रिप्लेस कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
What is Short Circuit - फोटो : Istock
  • अगर आपने अपने बाथरूम में स्विच नीचे की तरफ लगवा रखा है। इस स्थिति में पानी की छीटों की वजह से वहां पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको बाथरूम में हमेशा स्विच ऊपर की तरफ लगवाना चाहिए।
  • इसके अलावा अगर आप अपने घरों की एसी को नॉर्मल स्विच में लगाते हैं। इस स्थिति में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको एसी के लिए अलग से एमसीबी स्विच का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें