सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनका लाभ आप ले सकते हैं। दरअसल, इन योजनाओं का उद्देश्य ही ये होता है कि इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके। केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं मिलकर और कई योजनाएं अलग-अलग भी चलाते हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना, बीमा पॉलिसी, मुफ्त या सस्ता राशन देना, पेंशन योजनाएं आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है, और फिर उन्हें आर्थिक समेत कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जालसाज भी काफी एक्टिव हो गए हैं, और आपकी एक गलती की वजह से आपका बैंक खाता ये लोग खाली कर सकते हैं। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...