इस बात में कोई दो राय नहीं कि हमारे किसानों को आज भी मदद की जरूरत है। किसी साल भारी बारिश के कारण नुकसान, तो किसी समय सूखे के कारण किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश किसानों की आर्थिक हालत बेहद खराब नजर आती है। देश का किसान सशक्त बन सके, किसान को बीजों की और खेती करने के लिए किसी अन्य उपकरण की कमी न हो आदि। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' की शुरुआत की गई। इसके तहत अब तक काफी संख्या में किसान इस योजना से जुड़े हैं। इसमें किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जहां सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार की किस्त के रूप में किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब हर किसी को 11वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप 11वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये होगी कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...