दशहरे पर रावण दहन देखने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों तक में रहता है। मैदानों में सजी रोशनी, मेले की रौनक और आतिशबाजी बच्चों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होती। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़, पटाखों की आवाज, आग की लपटें और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियां परेशानी का कारण बन सकती हैं।
ऐसे में अगर आप भी बच्चों के साथ रावण दहन देखने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्य उत्सव का आनंद ज्यादा सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दशहरे के मेले में बच्चों को ले जाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...