फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Tips For Beginners: जल्द सीखना चाहते हैं कार चलाना, तो फॉलो करें ये टिप्स

Fri, 15 Apr 2022 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
Driving Tips For Beginners: पेशेवर ढंग से कार की ड्राइविंग करना एक कला है। अगर आप भी कार चलाना सीखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि शुरुआती दौर में कार चलाते समय लोग काफी डरे होते हैं। ऐसे में पहली बार स्टीयरिंग को संभालना काफी मुश्किल भरा काम है। कई मर्तबा शुरुआत में लोगों से कार चलती भी नहीं है। अगर आप भी कार चलाना जल्दी सीखना चाहते हैं, तो आपको हम कुछ जरूरी टिप्स देने वाले हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप जल्द ही कार चलाना सीख सकते हैं। ऐसे में आपको कार चलाते समय किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप आसानी से कार चलाना सीख जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
अगर आप कार चलाना सीखना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको सिम्युलेटर पर ड्राइविंग सीखने की शुरुआत करनी चाहिए। सिम्युलेटर पर ड्राइविंग करने से आपको कार को कैसे ड्राइव करना है? उसकी सामान्य समझ हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
ऐसे में जब आप सड़क पर अपने वाहन को चलाएंगे। उस दौरान आपका पूरा नियंत्रण वाहन पर होगा। इसके अलावा सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण लेने के बाद जब आप सड़क पर गाड़ी को चलाएंगे। उस दौरान आपको वाहन चलाने की बुनियादी बातें पहले से पता होंगी। 

4 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
अगर आपको कुछ कुछ कार चलानी आ गई है। ऐसी स्थिति में आपको उसे तेज रफ्तार से चलाने की भूल नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे एक बड़े जोखिम का खतरा हो सकता है। कोशिश करें कि वाहन चलाने की ट्रेनिंग लेते समय उसे हमेशा धीमी रफ्तार पर ही ड्राइव करें। 
विज्ञापन

5 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
अगर आप कार चलाना सीख रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको सीट बेल्ट जरूर पहन कर रखनी चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना सभी के लिए जरूरी है फिर चाहे आप कार चलाना सीख रहे हों या आप पेशेवर हैं। सीट बेल्ट आपकी सेफ्टी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आप कार का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस स्थिति में आपको ट्रैफिक के नियमों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। कार चलाते समय आपका पूरा फोकस सामने होना चाहिए। कार चलाते वक्त आपको जरूरत के समय मिरर पर भी ध्यान देते रहना चाहिए। हालांकि, धीरे धीरे कार चलाने के बाद ये सब चीजें आपकी आदतों में शामिल हो जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें