फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Accounts: अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक खाते, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें, बरतें ये सावधानियां

Thu, 16 Dec 2021 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बैंक में खाता होना बहुत जरुरी है, जिसके लिए प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने पर काफी जोर दिया गया था। इसके तहत आज लगभग ज्यादातर भारतीयों के पास उनका खुद का बैंक खाता है। पहले बैंक में सिर्फ घर के मुखिया यानी आपके पिता या पति का ही बैंक खाता होता था। मगर आज के  दौर में घर की महिलाओं के साथ-साथ घर के बच्चों के भी खाते हैं। इसके अलावा एक ही आदमी के एक या उससे अधिक बैंक खाते भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक से अधिक बैंक खाता रखने के कई सारे नुकसान भी होते हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग धोखाधड़ी के भी शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए अगर आपके पास भी एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको कुछ तरीके अपनाने चाहिए, जिनसे आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बैंक खाते से जुड़े क्रेडिट और डेबिट कार्ड हैं तो रखें ये सावधानी 
  • कई बार बैंक खाते के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी उसी बैंक से लेते हैं, ऐसे में जब वो अपने पुराने खाते को बंद करवाते हैं, तो अपने बैंक से जुड़े क्रेडिट और डेबिट कार्ड को बंद करवाना भूल जाते हैं। इसलिए जब भी अपने खाते को बंद करवाएं तो उससे जुड़े क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्डों को भी बंद करवा दें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अनावश्यक खाते को बंद करवा दें 
  • अगर आपने कई सारे खाते खुलवा रखें हैं और उनमें से सिर्फ एक का ही इस्तेमाल करते हैं, तो बाकि के खातों को जरूर बंद कर दें। आज के समय अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना बहुत जरुरी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • साथ ही अलग-अलग बैंकों में न्यूनतम बैंक बैलेंस को लेकर अलग-अलग नियम हैं। ऐसे में ऊपर से काफी आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। इसलिए अनावश्यक खातों को तुरंत बंद करवाना बेहतर विकल्प होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लोन लेने में आती है दिक्कतें
  • अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो आपको सभी खातों की जानकारी देनी पड़ती है। अगर आपने किसी खाते में कोई लेन-देन नहीं किया है, तो इससे आपको लोन लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें